रायपुर. राजधानी में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी. कलेक्टर एस भारतीदासन ने प्रेस कॉफ्रेंस कर यह जानकारी दी है. कलेक्टर एस भारतीदासन ने कहा कि दूध वितरण के लिए समय निर्धारित हुआ है. शराब दुकानें, पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी. शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाएं स्थगित रहेंगी. कोविड संबंधित कार्य चालू रहेंगे. उन्होने कहा कि रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा. कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी. एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी.
http://VIDEO : अनुष्का ने विराट को किया लिफ्ट, कोहली बोले- ओह तेरी
उन्होने कहा कि मीडियाकर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा. पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं संचालित रहेंगी. पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही पेट्रोल मिलेगा. रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाएं चालू रहेंगी. वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन जब्त होंगे. सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी. केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही संचालित होंगी. आम जनता को सब्जी नहीं मिलेगी. किराना दुकानें भी बंद रहेंगी. यहां क्लिक कर देखिए आदेश की कॉपी
http://अब तीन घंटे पहले बंद होंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश







