আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विद्यार्थियों को घर पहुंचाकर दी जाएंगी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

Published on: June 14, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र 16 जून 2021 से प्रारंभ हो रहा है. कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल भौतिक रूप से बंद है और विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है. राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है. इस वर्ष यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उनके घरों तक पहुंचाकर दी जाए, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई न हो. सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण जुलाई माह के अंत तक पूरा करने कहा गया है.

http://हमारे नायक बने प्रदीप साहू, गौरवान्वित हुआ पूरा शिक्षा विभाग

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरण व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9वीं और 10वीं की पाठ्य पुस्तकें संबंधित स्कूल तक और कक्षा पहली से 8वीं तक की पुस्तकें संकुलों तक वहां की दर्ज संख्या के अनुसार पहुंचाई जाए. पावती लेकर ही स्कूलों और संकुलों को पुस्तकें प्रदाय की जाए. कक्षा पहली से 8वीं की पाठ्य पुस्तकें संकुल प्रभारियों द्वारा संबंधित स्कूलों को उनकी दर्ज संख्या के आधार पर स्कूल के हेड मास्टर से पावती लेकर प्रदाय की जाए. निजी स्कूलों को दी जानी वाली पुस्तकों की पावती भी पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा संबंधित स्कूलों से अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि शासकीय और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों द्वारा स्कूल में दर्ज विद्यार्थियों को उनके घरों पर ही पाठ्य पुस्तकें वितरित करने की पूरी योजना तैयार की जाए.

http://‘टूल-किट मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद मुख्यमंत्री बघेल में ज़रा भी ग़ैरत बाकी हो तो तुरंत इस्तीफ़ा दें’

स्कूल में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त न होने के 15 दिन के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के घर पहुंचाकर पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाए. पाठ्य पुस्तकों के वितरण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय को लिखित रूप में दी जाए, जिससे यदि संबंधित पंच, सरपंच, वार्ड पार्षद विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण के समय उपस्थित रहना चाहे तो उपस्थित रह सके. पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें प्रदाय करने के समय उनके पालकों से एक रजिस्टर में पावती अनिवार्य रूप से ली जाए. यह रजिस्टर संबंधित स्कूल में सुरक्षित रखा जाए तथा शाला प्रबंधन समिति एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के समय प्रस्तुत किया जाए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now