আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

18 वर्ष से अधिक के सभी को आज से निःशुल्क प्रिकॉशन डोज

Published on: July 15, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भी कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज से निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा. इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर पर प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा. कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा. कोरोना टीकाकरण के राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में 18 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोगों को निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

https://छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत

सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण के साथ माइक्रोप्लानिंग कर टीकाकरण करने कहा गया है. प्रदेश के सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को पहली और दूसरी खुराक की ही तरह प्रिकॉशन/बूस्टर डोज भी निःशुल्क लगाया जाएगा. इसके लिए प्रदेश में अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा. पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा.

https://ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर का अप्राधिकृत उपयोग, डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now