আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नकली नोट छापने व खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार गिरफ्तार

Published on: June 29, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बसना पुलिस ने नकली नोट छापने व खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार लोगों को पकड़ा है. आरोपियों से पौने दो लाख के नकली नोट के अलावा प्रिंटर, मोबाइल एवं वाहन जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 489 क, ग, घ, ड़, 34 के तहत की कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज यहां कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर बसना मार्ग में एक लाल रंग की बजाज प्लेटिना और एक स्लेटी रंग की एक्टिवा में बैठे दो लोगों से पूछताछ की. प्लेटिना सवार ने अपना नाम जयंत यादव (36) निवासी देवरी थाना सांकरा तथा स्कूटी सवार ने अपना नाम बिसीकेसन प्रधान (60) कुरल्लूपाली ओड़िशा बताया. पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोट खपाने हेतु ग्राहक तलाश करना स्वीकार किए.

http://VIDEO : आसिम-बार्बी का गाना तेरी गली रिलीज, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जयंत तीन-चार माह पूर्व से बिसीकेशन प्रधान के साथ मिलकर ग्राम मुनेकेल ओड़िशा निवासी सतपति साहू के साथ प्रिंटर, फोटो कॉपी मशीन से 200 रुपए के नकली नोट छापा था. पुलिस ने जब दोनों गाड़िय़ों की तलाशी ली तब आरोपी जयंत के पास से 200 के कुल 300 नग नकली नोट कुल 60 हजार रुपए, आरोपी बिसीकेसन के पास से 200 के कुल 75 नग कुल 15 हजार रुपए बरामद किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब बसना पुलिस पाइकमाल ओड़िशा पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी सतपति साहू की तलाश कर रही थी तो वह अपने साथी प्रदीप धुर्वा के साथ सुपर स्प्लेंडर क्रमांक ओडी 17 पी 3422 में मिला. उसने बताया कि वह जयंत बिसीकेसन एवं प्रदीप को 200 रुपए के नकली नोट बाजार में चलाने हेतु दिया था और घर पर भी नकली नोट छिपाकर रखा है. जब एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले ने इनके घर पर छापेमारी की तो वह एयर पिस्टल दिखाकर भागने का प्रयास किया.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19459 नए मामले, 380 की मौत

जिसे टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और मौके पर 200 रुपए के कुल 450 नग नकली नोट कुल 90 हजार रुपए, एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल कीमत 1000 एक रुपए, एक बंडल सफेद पेपर, 1 नग इप्शन कंपनी का कलर प्रिंटर, मशीन जब्त किया और आरोपी प्रदीप ध्रुर्वा पिता दहित ध्रुर्वा (35) निवासी पुरैना थाना पाइकमाल ओडि़शा के पास से 200 रुपए के नकली नोट कुल 50 नग 10 हजार रुपए नकली नोट बरामद किया. सभी का सीरिज क्रमांक 7 बीवी 094006 पाया गया. आरोपियों के पास से कुल 200 रुपए के नकली नोट कीमत 1.75 लाख रुपए, वाहन, प्रिंटर, मोबाइल कीमत 71 हजार रुपए कुल जुमला कीमत 2.46 लाख रुपए जब्त किया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीणा यादव, उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, सउनि दुलार सिंग यादव सहित स्टाफ शामिल थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now