महासमुंद. खल्लारी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को ग्राम मामा भांचा में धर्मेंद्र साहू के होटल के पीछे रुपए-पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा है. इनमें धर्मेंद्र साहू पिता स्व डेरहा साहू (42) मामांभाचा, प्रताप सिंह पिता कुंजुराम खुंटे (40) कमरौद, केवलराम साहू पिता जोगाराम साहू (38) डोंगरीपाली एवं अशोक कुमार पिता जोधूराम मार्कण्डेय (47) लाफिनखुर्द पकड़े गए.
http://रायपुर में लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक सेवाओं में छूट हेतु संशोधित आदेश जारी
आरोपियों से कुल नकद रकम 7800 रुपए, चार नग मोबाइल कीमती 4700 रुपए, चार नग इस्तेमाली मोटर साइकिल कीमती 80 हजार रुपए कुल 92500 रुपए एवं 52 नग ताश पत्ती जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक दीपा केंवट के नेतृत्व में एएसआई गुनेन्द्र साहू, म. प्रआर सुचित्रा वेदानी, म. प्रआर शाहिदा बेगम, म. आरक्षक कविता रानी, आरक्षक दुर्गा प्रसाद मोहंती, लोकेश चंद्राकर, हीराराम ध्रुव, अरविंदर सिंह होरा का योगदान रहा.
http://रीम शेख-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘इश्क तन्हा’ रिलीज
http://बेकार गई मयंक की पारी, सुपर ओवर में DC ने KXIP को हराया







