कवर्धा. एक साढ़े 4 माह की बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है. परिजनों ने थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई है. फिलहाल 17 घंटे से उसका कुछ पता नहीं है. जानकारी के अनुसार पांडातराई क्षेत्र के ग्राम खरहट्टा निवासी किसान फूलचंद चंद्राकर (38) अपनी पत्नी अश्वनी चंद्राकर (34) और चार बच्चों के साथ रहते हैं. उनके 3 लड़कियां और एक लड़का है. रोज की तरह शुक्रवार रात भी करीब 8 बजे सबसे छोटी बच्ची को कमरे में खाट पर सुलाने के बाद सभी लोग खाना खाने दूसरे कमरे में चले गए.
http://Bajaj Dominar 250 का Dual Tone Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास
कुछ देर बाद लौटे तो बच्ची गायब थी. उन्होंने आसपास तलाश किया पर बच्ची का पता नहीं चला. थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस रात से ही बच्ची की तलाश कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है. किसान के घर के पीछे ही नदी बहती है. अब पुलिस ने गोताखोर बुलवाए हैं. बच्ची की तलाश नदी में भी की जा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने बदले की भावना से नदी में न फेंक दिया हो. फिलहाल अभी तक उसका पता नहीं चल सका है.
http://जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में मिली मंजूरी







