रायपुर. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी व पूर्व सांसद करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया. 70 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं. उनका 14 अप्रैल से रामकृष्ण केयर अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार बलौदाबाजार में होगा. उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है. राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम भूपेश ने कहा कि मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं. निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया.
http://iQOO7, iQOO7 Legend भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति. बता दें कि करुणा शुक्ला के पिता अवध बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के बड़े भाई थे. वे 2014 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. वे 1993 में पहली बार विधायक बनीं.2004 में भाजपा के टिकट पर जांजगीर से सांसद बनी थीं. पिछले विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं.
http://IPL 2021 : KKR की दूसरी जीत, PBKS को 5 विकेट से हराया







