আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on: September 19, 2021
---Advertisement---

राजनांदगांव. पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने रविवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक वे छुरिया में अपने छोटे भाई के साथ रहते थे. शाम को वह घर पर अकेले थे. उनके भाई जब घर पहुंचे तो भाटिया अपने कमरे में फांसी पर लटके मिले. वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. बता दें कि भाटिया खुज्जी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. वे रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री थे. वे खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे.

https://खेत में धान की फसल देखने गए युवक को हाथियों ने पटक कर मार डाला

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे नम्बर पर रहे, लेकिन क़द्दावर छवि की वजह से साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक रजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है. उन्होंने श्री भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

https://चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now