আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का ट्वीट- दारू पीबो अऊ खाबो चखना, जुग-जुग जियो कवासी लखमा

Published on: May 4, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट के जरिए लॉकडाउन के बावजूद शराब दुकान खोलने पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. शराब दुकान के बाहर उमड़ी भीड़ की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होने व्यंग्यगात्मक ट्वीट कर लिखा- टॉकीज खुलने से पहले पिक्चर हिट! अपने दूसरे ट्वीट में उन्होने शराब की होम डिलीवरी शुरू किए जाने पर लिखा- पढ़ई तुंहर दुआर के संग-संग, अब दारू तको तुंहर दुआर. वहीं अपने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि- दारू पीबो अऊ खाबो चखना, जुग-जुग जियो कवासी लखमा..!!

http://सप्ताह में दो दिन खुलेंगी छूट प्राप्त दुकानें, जानिए कब-कब कौन-कौन सी

http://सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं, प्रभारी प्रधानपाठिका निलंबित

पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार ड्यूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों के निःशुल्क नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में वृद्धि करने के निर्देश गृह विभाग को दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए गृह विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रुपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रुपए प्रति प्लेट कर दिया गया है. इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रुपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति प्लेट और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रुपए प्रति प्लेट को बढ़ाकर दैनिक व्यय सीमा 70 रुपए किया गया है. पुलिसकर्मियों के लिए नाश्ता और भोजन के लिए पूर्व स्वीकृत दरें 8 फरवरी 2013 से लागू थी, मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा इसमें बढ़ोत्तरी की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now