जांजगीर-चांपा. एक महिला ने आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जिले के कलेक्टर रहते हुए आईएएस ने अपने चैंबर में उससे दुष्कर्म किया. कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. शिकायत में महिला ने बताया कि वह पहली बार 13 मार्च को एनजीओ के काम से तत्कालीन कलेक्टर पाठक से उनके चैंबर में मिली थी. अपने काम के बारे में बताने के बाद कलेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर लिया था और कहा था कि जब काम हो जाएगा तो उसे बता दिया जाएगा. बाद पाठक उन्हे फोन और वाट्सएप कॉल भी करते थे. वे लगातार उन्हे बुला रहे थे, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण उसने आने में असमर्थता जताई.
http://छत्तीसगढ़ में 46 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद जिले से 12 केस
इस पर कलेक्टर पाठक ने उनके पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी. महिला का कहना है कि वह 15 मई को फिर से अपने काम के सिलसिले में उनसे मिलने गई थी. आरोप है कि बातों के दौरान ही कलेक्टर ने उसे पकड़ लिए और चैंबर के अंदर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने रिश्तेदारों के साथ बुधवार शाम को एसपी पारूल माथुर को लिखित में शिकायत दी. देर शाम महिला को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची. वहां एसपी, एएसपी की मौजूदगी में बयान दर्ज कराए गए. एसपी ने मीडिया को बताया कि महिला ने लिखित आवेदन दिया था कि उसके साथ तत्कालीन कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने अश्लील वाट़स एप चैटिंग की है और अपने चैंबर में दुष्कर्म किया है. आवेदन के आधार पर उसका बयान लिया गया. साथ उसने मोबाइल में किए गए वाट्सएप मैसेज की कॉपी के आधार पर पूर्व कलेक्टर के खिलाफ धारा 376, 506, 509 (ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
http://शर्मनाक : गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, मौत







