আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व सीएम अजीत जोगी और अमित जोगी पर कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Published on: January 17, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. पूर्व सीएम अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार देर रात कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. पूर्व सीएम जोगी के बंगले मरवाही सदन में नियुक्त केयरटेकर संतोष कौशिक उर्फ मनवा ने 15 जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. भाई कृष्ण कुमार और परिजनों ने जोगी परिवार पर आरोप लगाया है कि संतोष कौशिक को चोरी के नाम पर डराया धमकाया जा रहा था. संतोष कौशिक के ऊपर बंगले से चांदी का जग चोरी किए जाने का आरोप था. इस मामले में पुलिस जांच भी कर रही थी. वहीं परिजनों का कहना है कि चोरी के आरोप के चलते वह काफी परेशान था और उसने प्रताड़ित किए जाने की भी बात कही थी.

http://बेटा पैदा नहीं होने पर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मरने से पहले जब उसने फोन किया तो भी इसी बात के लिए रो रहा था. एएसपी ने बताया कि परिजनों के शिकायत के बाद गुरुवार देर रात धारा 306 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इधर, खुदकुशी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अमित जोगी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है. जोगी परिवार का इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कोई लेना-देना नहीं था. राजनीतिक प्रतिशोध से सत्ताधारी दल के इशारे पर कल देर रात एफआईआर दर्ज की गई, इसलिए हम न्यायिक मजिस्ट्रेट अथवा CBI से जांच की मांग करते हैं. हमारे लिए सभी न्यायिक विकल्प खुले हैं.

http://धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर को तत्काल हटाने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now