बिलासपुर. वायुसेना ने हेलिकॉप्टर के जरिए सोमवार को एक युवक का रेस्क्यू किया. युवक खूंटाघाट डैम के वेस्टवियर में कूदा था, तभी अचानक तेज बहाव में आकर फंस गया था. युवक 14 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक पेड़ के सहारे तेज बहाव में फंसा रहा. पुलिस के मुताबिक जिले के गिधौरी निवासी जितेन्द्र कश्यप खूंटाघाट वेस्टवियर नदी में रविवार शाम पानी का तेज बहाव देखने गया था. जहां वह नशे में डैम में कूद गया, फिर अचानक आए तेज बहाव में आकर फंस गया. सूचना पर जिला प्रशासन एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण उसको निकाला नहीं जा सका. युवक मदद की गुहार लगाता रहा, आसपास के लोग और पुलिसकर्मी रातभर डैम के पास मौजूद रहे.
http://‘संघ-भाजपा के रिश्तों पर टिप्पणियां कांग्रेस के दीवालिएपन और वैचारिक दरिद्रता का परिचायक’
मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना था कि रेस्क्यू टीम रविवार शाम से मौके पर थी, लेकिन बहाव बहुत तेज था. इसके चलते रेस्क्यू में दिक्कत हो रही थी. रातभर युवक उफनती नदी के बीच एक डाली को पकड़कर लटका रहा. सुबह हमने वायुसेना और आरएएफ के अधिकारियों से बात की. फिर एयरफोर्स की तरफ से आए हेलिकॉप्टर के जरिए उसका रेस्क्यू किया गया. बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने बताया कि युवक को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पूरी रात ठंडे पानी के बहाव में रहने के कारण जितेंद्र की हालत बिगड़ चुकी है बावजूद मौत के मुंह से निकालने के बाद उसके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आई.
http://वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन के 49 नग अवैध चिरान जब्त
Incredible Rescue hapenned .
IAF's MI 17 Chopper arrived early morning today & he was airlifted.
Thanks to @IAF_MCC @PoliceBilaspur and Vigilant Police Team & locals, he's safe. pic.twitter.com/hrZu7j7np5— Dipanshu Kabra (@ipskabra) August 17, 2020
Big Salute to Indian Airforce for launching rescue operation on our request in such adverse weather condition.
Applause for Bilaspur police, admn, sdrf, ntpc, secl, local public who kept on trying to rescue him thruout last night, and kept hope alive in him.
Ratanpur Khutaghat. pic.twitter.com/23zZQsyrCW
— BilaspurPolice (@PoliceBilaspur) August 17, 2020







