আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, राशन कार्ड से नहीं कटेगा किसी का नाम

Published on: July 11, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भूमिहीन श्रमिक और छोटे सीमांत किसान छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्ड हेतु पात्र हैं. उन्हें राशन कार्ड से हटाने से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि यदि इस संबंध में कोई भ्रमित समाचार प्रसारित हो रहा है तो उस पर ध्यान न दिया जाए. छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सल पीडीएस अंतर्गत सभी परिवारों को पात्रतानुसार खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की अन्य योजनाओं से भूमिहीन कृषक मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए उनका सर्वे किया जा रहा है. राजस्व अभिलेख से मिलान कर भूमिहीन कृषक मजदूरों की सूची तैयार की जाएगी. इस कार्य से किसी भी राशनकार्डधारी परिवार का राशनकार्ड निरस्त नहीं किया जाएगा और न ही वेबसाइट से राशनकार्ड धारी का नाम विलोपित किया जाएगा. राशनकार्डधारी परिवारों को पहले की तरह ही पात्रतानुसार खाद्यान्न मुहैया होता रहेगा.

http://घर से 20 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुरुम का अवैध उत्खनन, एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त

महासमुंद. राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित परसदा के पास तालाब के किनारे अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन करते एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर को टीम ने पकड़ा और थाना के सुपुर्द किया है. एसडीएम कुणाल दुदावत ने बताया कि ग्राम परसदा के पास मुरुम का अवैध उत्खनन हो रहा था. मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम ने दबिश देकर मौके से एक जेसीबी एवं मुरूम परिवहन में लगे चार ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया. राजस्व विभाग की टीम ने स्थल का नाप-जोख कर रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है. वहीं एसडीएम कार्यालय के सामने कसडोल से आ रहे रेत से भरे एक ट्रैक्टर को भी रोककर पूछताछ की तो चालक ने पुरानी रायल्टी पर्ची दिखाई. अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर कार्रवाई की गई है.

http://बारी योजना के तहत बिजराभांठा में फलदार, सब्जी व सीड बॉल रोपण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now