रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा के तारतम्य में बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है. अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 तक निर्धारित की जाती है. कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा. यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा.
https://डरा-धमकाकर बेटी से 5 साल तक अनाचार करता रहा पिता, अब गिरफ्तार
जनचौपाल में मिले 23 आवेदन
बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिलें में नई व्यवस्था के साथ जनचौपाल का आयोजन तहसील, जनपद एवं नगरीय निकायों के कार्यालय में किया गया। जिसके तहत कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। उनमे से 4 आवेदनों का निराकरण तत्काल कर दी गई है। जिला कार्यालय के अनुसार अनुविभाग भाटापारा में 4 सिमगा में 1 कसडोल में 12 एवं बिलाईगढ़ में 6 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमे से बिलाईगढ़ के 3 एवं भाटापारा के 1 आवेदन का निराकरण कर दिया गया है. इसके साथ ही जनचौपाल के दौरान भाटापारा में 3 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका कसडोल में 1को जन्म प्रमाण पत्र एवं 1 एनयूआरआरएलएम समूह को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है.
https://VIDEO : अक्षरा का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज







