महासमुंद. शुक्रवार को जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए तीन अलग-अलग हादसे में पांच की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए. सबसे दर्दनाक हादसा एनएच 53 तुमगांव और पटेवा थाना के मध्य छछान पहाड़ी के पास हुआ जहां पिता समेत दो पुत्रों ने जान गंवा दी. वहीं तुमगांव के पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. इधर, बसना थाना क्षेत्र के गढ़फ़ुलझर में सड़क पर खेल रहे ढाई वर्ष के बच्चे को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. पहला हादसा सुबह साढ़े 9 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक बसना निवासी खुंटे परिवार वेन क्रमांक सीजी 06 एचसी 6687 से रायपुर से अपने गांव वापस जा रहे थे.
https://प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित होंगे ब्लड-बैंक : सिंहदेव
करीब साढ़े 9 बजे वे पटेवा और तुमगांव थाने के मध्य स्थित छछान पहाड़ी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से उनकी वेन की भिड़ंत हो गई और वाहन में सवार सभी गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की जानकारी करीब आधे घंटे बाद पटेवा पुलिस को एक बाइक सवार युवक ने थाने पहुंचकर दी. बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वेन में फंसे सभी घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इससे पूर्व पिता की घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी. वहीं तुमगांव थाना क्षेत्र में दूसरा हादसा करीब ढाई घंटे बाद सामने आया. तुमगांव पेट्रोल पंप के पास सीजी 06 जीएफ 6163 से महासमुंद से तुमगांव की ओर जा रहे दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए जिसमें एक की मौत हो गई दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घायलों के संबंध में फिलहाल पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. तुमगांव पुलिस के मुताबिक छछान पहाड़ी के पास हुए हादसे में वेन चालक बोधराम खुंटे (45), पुत्र ओमप्रकाश खुंटे (24) और शिवम खुंटे (12) की मौत हुई. पुलिस ने बताया कि बोधराम की मौत मौके पर हो चुकी थी जबकि उनके दोनों पुत्र की मौत तुमगांव में उपचार के दौरान हुई.
https://एक्ट्रेस सौजन्या ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पैरेंट्स से मांगी माफी
वहीं गंभीर रुप से घायल देवंती खुंटे (40) को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. बताया जाता है कि खुंटे परिवार बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली के निवासी हैं. बसना थाना क्षेत्र के गढ़फ़ुलझर में दोपहर करीब 1 बजे सड़क किनारे खेल रहे ढाई वर्षीय बालक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एबी 3556 को गांव में सड़क किनारे खेल रही पिंटू मिरी पिता कृपाचार्य को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक फरार हो गया. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 1, 2021







