আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पांच कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 16 का एम्स में इलाज जारी

Published on: May 9, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कोरोना संक्रमित 5 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को एम्स रायपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इनमें दो महिला, दो पुरूष व एक बच्चा शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. सिंहदेव ने बताया कि कबीरधाम की 2 महिला और 1 बच्चा, दुर्ग से 1 पुरुष और सूरजपुर से 1 पुरुष को डिस्चार्ज किया गया है. अब हमारे पास छत्तीसगढ़ में 16 सक्रिय Covid-19 रोगी हैं और वे सभी स्थिर हैं. वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. बता दें कि प्रदेश अब तक कुल 59 कोरोना मरीज मिले हैं. जिनमें से 43 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. एम्स में अभी 16 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज जारी है.

http://शाह की सेहत से जुड़ी अफवाह फैलाने के आरोप में 4 हिरासत में

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के श्रमिक दम्पति की मृत्यु पर 5 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा लौट रहे श्रमिक दम्पति की सड़क हादसे में शुक्रवार 8 मई को मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने श्रमिक दम्पति के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तत्काल 5 लाख रुपए की सहायता की स्वीकृति प्रदान की है.  उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ इलाके के गांव रनबोर में रहने वाले कृष्णा साहू मजदूरी करने लखनऊ गए थे. लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने की स्थिति में लखनऊ से साइकिल से परिवार सहित वापस बेमेतरा लौट रहे थे. वापसी के दौरान रास्ते में ही अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट होने के कारण कृष्णा साहू और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई.

http://हेरिटेज सिटी के रूप में सिरपुर को विकसित करने 56 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now