আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

करंट से हाथी की मौत मामले में विद्युत विभाग के सब इंजीनियर समेत 5 गिरफ्तार

Published on: June 16, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल के गेरसा गांव में करंट की वजह से हाथी की मौत के मामले में दो किसानों और विद्युत विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कृषक भादोराम एवं एक अन्य कृषक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. किसानों को सिंचाई पम्प के लिए अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन देने तथा घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने के मामले में विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पी. कुजूर, लाइनमेन अमृत लाल तथा सहायक को गिरफ्तार किया गया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि धरमजयगढ़ वनमण्डल के ग्राम गेरसा बीट में आज सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई.

http://प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को डेटा सुधारने का मौका

इस मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो पाया कि विद्युत पोल से किसान भादोराम एवं एक अन्य किसान द्वारा अवैध रूप से पम्प के लिए तार खींचा गया है, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर अनिल सोनी एवं धरमजयगढ़ डीएफओ प्रियंका पाण्डेय ने दोनों कृषकों से सिंचाई पम्प के लिए अवैध रूप से तार खींचने के संबंध में पूछताछ की और उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पी कुजूर एवं अन्य कर्मियों द्वारा विद्युत पोल से अवैध रूप से खींचे गए तार को निकलवाया जा रहा है. सब इंजीनियर सहित दो विद्युत कर्मियों के विरूद्ध साक्ष्य मिटाने के मामले में कार्रवाई की गई है.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंड की नई सूची जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now