नई दिल्ली. एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पहला गाना रिलीज ‘ढोलिडा’ रिलीज हो गया है. गाना आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है. गाने में आलिया भट्ट का जबरदस्त डांस और अंदाज देखने को मिला है. आलिया सफेद साड़ी में ढोल की थाप पर बीच सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट के चारों तरफ महिलाएं हैं, जो इस आलिया के साथ उन्हें चीयर कर रही हैं. गाने को साहिल हाडा ने कंपोज किया है और जाह्नवी श्रीमंकर ने इसे अपनी आवाज दी हैं. इस गाने को कृति महेश ने कोरियोग्राफ किया है.
https://हिजाब मामले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ गंगूबाई हरजीवनदास की असल जिंदगी पर आधारित है. जिसे किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ से लिया गया है. गंगूबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की पहली फिल्म है, फिल्म में अजय देवगन भी एक डकैत के रूप में हैं, जो अंततः गंगूबाई के साथ प्यार में पड़ जाता है और फिर उसे व्यापार के गुर सिखाता है. क्राइम ड्रामा में, गंगूबाई को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है जो बाद में मुंबई में एक अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में उभरती है.
https://स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के लिए अब ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य










