नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक फिल्म बनकर तैयार है, जिसका नाम है ‘मन बैरागी’. इसका ऐलान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे के खास मौके पर किया गया है. इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली और महावीर जैन ने मिलकर किया है और इसका निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है. गौरतलब है कि इस फिल्म की अवधि एक घंटे से भी कम है. मगर इस फिल्म के मेकर्स ने इसे शॉर्ट फिल्म की बजाय इसे ‘शॉर्ट फीचर फिल्म’ का नाम दिया है. ये फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन की उन अनसुनी कहानियों पर बेस्ड होगी जिसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
http://पीएम आवास योजना : जिनके खिलाफ शिकायत उन्हीं को बनाया जांच अधिकारी!
बाहुबली प्रभास बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आज ‘मन बैरागी’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया. अक्षय कुमार ने इस फिल्म का हिंदी पोस्टर लॉन्च किया तो वहीं प्रभास ने अंग्रेजी और तेलुगू पोस्टर लॉन्च किया. दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री के बर्थडे पर इसे लॉन्च करते हुए उन्हें काफी खुशी हो रही हैं. अक्षय ने फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- पीएम के जन्मदिन पर उनके जीवन के निर्णायक पलों को परिभाषित करती संजय लीला भंसाली और महावीर जैन की स्पेशल फीचर मन बैरागी की पहली झलक पेश करते हुए ख़ुशी हो रही है. इसके बाद अक्षय ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.
http://69 साल के हुए पीएम मोदी, प्रशंसक ने भगवान हनुमान को चढ़ाया सोने का मुकुट
Happy to present the first look of Sanjay Leela Bhansali and Mahaveer Jain’s special feature, #MannBairagi on the defining moment of our PM's life on his birthday! #HappyBirthdayPMModi@narendramodi @PMOIndia @bhansali_produc pic.twitter.com/zWbGLScLDe
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2019










