আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से पहली मौत, 6 दिनों से चल रहा था इलाज

Published on: May 13, 2021
---Advertisement---

रायपुर. एक युवक की ब्लैक फंगस से मौत हो गई. प्रदेश में ब्लैक फंगस से मौत का ये पहला मामला है. कोरोना को मात देने के बाद युवक ब्लैक फंगस की चपेट में आया था. जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी एक 35 वर्षीय युवक को ब्लैक फंगस की शिकायत के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया. शुरू में आंखों में दर्द था. बाद उनको दिखना बंद हो गया. वहां करीब उनका चार दिनों तक इलाज किया गया. बाद वहां से BSP के सेक्टर-9 अस्पताल में रेफर किया गया. यहां करीब 6 दिनों तक डाक्टरों ने तमाम कोशिश की, बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो हुआ. आखिर में उनकी 11 मई को मौत हो गई.

http://नए राजभवन, सीएम हाउस समेत नवा रायपुर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों पर लगी रोक

सीजी टीका वेब पोर्टल शुभारंभ के 24 घण्टे के भीतर ही 72 हजार से ज्यादा पंजीयन

रायपुर. कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 12 मई की शाम को अपने निवास कार्यालय में किया गया. इस वेबपोर्टल के शुभारंभ के 24 घण्टें के भीतर आज 13 मई को दोपहर 3 बजे तक 72 हजार 269 लोगों ने अपना पंजीयन कराया लिया है, इसमें 862 अंत्योदय, 7 हजार 645 बीपीएल, 2 हजार 486 फ्रंट लाईन वर्कर और 61 हजार 276 एपीएल श्रेणी के लोग शामिल है. टीकाकरण के लिए वेबपोर्टल में पंजीयन की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है.

http://विश्वजीत चौधरी का नया गाना ‘कर्फ्यू’ वायरल, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now