खरसिया. सप्ताह भर के लॉकडाउन के बाद अनलॉक के पहले दिन गुरुवार को सब्जी मंडी में बेतहाशा भीड़ का आलम बना रहा. वहीं 20-30 रुपए तक बिकने वाली सब्जियां 80 से 100 रुपए तक बिकीं. सीमित समय तक सब्जी मंडी खुलने का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा. सप्ताह भर के लॉकडाउन से घर-घर में हरी सब्जियों का अभाव बन गया था. ऐसे में हर कोई सब्जी मंडी पहुंचा और बेतहाशा भीड़ का आलम देखा गया. सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करते हुए हर कोई साक-सब्जी लेने की होड़ में शामिल रहा. वहीं सब्जी विक्रेताओं द्वारा भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क पहने समयाभाव का फायदा उठाया गया.
http://शराब तस्कर द्वारा ग्रामीण की पिटाई के बाद तनाव, भीड़ ने पुलिस वाहन में की तोड़फोड़, विधायक के खिलाफ नारे
बता दें कि सब्जी विक्रय का समय सुबह 6 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है. ऐसे में लौकी व भाजी 60 रुपए तो बैगन, परवल एवं बरबटी 80 रुपए किलो बेची गई. हालांकि नगर प्रशासन सजग देखा गया. पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर बिना मास्क वाले राहगीरों का तथा मुख्य बाजार में दुकानदारों का चालान काटा गया. आम लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि 100 रुपए के चालान काटने के बाद भी पालिका द्वारा 5 रुपए का मास्क मुफ्त नहीं दिया जा रहा.
http://रेलवे स्टेशन पहुंचा हाथी, जिधर जगह मिली उधर छिपे रेलकर्मी







