আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया, विदेश से लौटा है परिवार

Published on: March 19, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है. राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी एक युवती परिवार के साथ लंदन से इंदौर होते हुए 15 मार्च को रायपुर पहुंची है. 15 मार्च को रायपुर एम्स में युवती का सैम्पल लिया गया. 18 मार्च को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती को बुधवार देर रात एम्स में भर्ती किया गया. युवती और उनके परिवार को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस फ्लाइट से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सूची निकाली जा रही है. सभी की जाँच के साथ आइसोलेशन में रखने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है.

http://चण्डी और खल्लारी माता मंदिर में नहीं लगेगा मेला, न ही कर पाएंगे दर्शन

छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र 2 अप्रैल तक आगंतुकों के लिए बंद

रायपु. छत्तीसगढ़ रीजनल र्साइंस सेंटर सोसायटी के अंतर्गत दलदल सिवनी सड्डू रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र को नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से राज्य की जनता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आगंतुकों के लिए आगामी आदेश तक बंद रहेगा.

http://अश्लील गाने में लिया महात्मा गांधी का नाम! इस सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now