पिथौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में सोमवार की रात ठण्ड से बचने अलाव जलाकर सो रहे एक दंपत्ति की घर जल जाने से मौत हो गई. ज्ञात हो कि इन दिनों क्षेत्रवासी शीत लहर के कारण कड़कड़ाती ठंड का सामना कर रहे हैं. खासकर निर्धन परिवार पर इसका अधिक असर दिख रहा है. ठंड से बचने ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं. कुछ ग्रामीण तो अपने कमरे में ही अलाव जलाकर ठंड से मुकाबला करते रात काट रहे हैं. सोमवार को घटित उक्त घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई.
https://लखनऊ फ्रेंचाइजी ने फाइनल किए तीन नाम, राहुल पर पैसों की बरसात
बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 9 बजे पिथौरा पुलिस को दूरभाष से जानकारी मिली कि सोनासिल्ली गांव के एक घर में आग लगी है. जानकारी के तत्काल बाद पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची. वहां का दृश्य देख पुलिस के भी पसीने छूट गए. घटनास्थल पर एक ग्रामीण आग से बचने के लिए घर की बाड़ी तरफ जलता हुआ भाग रहा था और उनकी पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल रही थीं. पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर तत्काल एम्बुलेंस से रायपुर उपचार हेतु भेज दिया.
https://18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या
घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी केशव कोसले पूरे समय अपनी टीम के साथ पीड़ितों की सहायता के लिए जुटे रहे. घायल अवस्था में दंपत्ति को निकालकर उन्हें रायपुर उपचार हेतु भेजा भी गया पर दंपत्ति ने रायपुर पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ दिया. मृतक दंपत्ति का नाम हीराधर ठाकुर (50) एवं इनकी मृतक पत्नी का नाम हेमबाई (45) बताया गया है. थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि घटना का प्रथम दृष्टया कारण अलाव जलाकर दम्पत्ति सोए रहे जिससे कच्ची मकान में आग लग गई और घर में सोए पति-पत्नी दोनों ही इसकी चपेट में आ गए और शत-प्रतिशत जल गए थे. बहरहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.
Vivo Y21e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन https://t.co/qnKH6oN6QF
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 18, 2022







