আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज

Published on: January 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भोपाल में हाल ही में भगवान को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसे सुनने के बाद बवाल मच गया. भगवान के नाम पर आपत्तिजनक बयान के बाद श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर भोपाल गई थीं. वहां अपनी पूरी टीम के साथ उन्होंने एक प्रेस कॉफ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्वेता तिवारी ने विवादित बयान दे दिया. श्वेता ने कहा कि ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे’.

https://SC ने प्रमोशन में आरक्षण के मानकों में हस्तक्षेप से किया इनकार

दरअसल, ‘भगवान’ श्वेता के को-एक्टर हैं. मंच पर श्वेता तिवारी के साथ एक्टर कंवलजीत सिंह, सौरभ राज जैन, रोहित रॉय और दिगांना सूर्यवंशी भी मौजूद थे. सभी सीरीज में साथ काम कर रहे हैं. सीरीज में एक किरदार ब्रा फिटर का काम करता दिखाया है, जिसे सौरभ जैन निभा रहे हैं.. इसको लेकर सवाल पूछा था कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं. इसके जवाब में श्वेता ने हंसते हुए कहा था कि सीरीज में ‘भगवान’ मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं.

https://अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, मुख्यमंत्री ने कहा- कलेक्टर-एसपी की होगी व्यक्तिगत जिम्मेदारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now