আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द बोलने वाले संत कालीचरण के खिलाफ FIR

Published on: December 27, 2021
---Advertisement---

रायपुर. धर्म संसद में महाराष्ट्र के संत कालीचरण के भाषण से विवाद हो गया है. उनके खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. रविवार देर रात सिविल लाइंस थाने में जाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत दो दर्जन कांग्रेसियों ने आवेदन दिया. वहीं नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आवेदन के आधार पर टिकरापारा थाने में केस दर्ज किया गया है. संत कालीचरण के खिलाफ धारा 505(2) और धारा 294 के तहत FIR दर्ज की गई है. सिविल लाइंस सीएसपी ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे, मोहन मरकाम की तरफ से मिली शिकायत को थाने में भेज दिया गया है. बता दें कि रविवार को रायपुर में दो दिनों तक चली धर्म संसद का समापन कार्यक्रम था.

https://AIIMS के डॉक्टर ने बच्चों के वैक्सीनेशन के फैसले को बताया अवैज्ञानिक

रावणभाटा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया में शिव तांडव स्त्रोत गाकर मशहूर हुए संत कालीचरण महाराज को भी बुलाया गया था. कालीचरण ने मंच पर आकर पहले तांडव सुनाया. कुछ देर बाद फिर आए और धर्म-हिदुत्व पर अपनी बात रखने लगे. इस दौरान कालीचरण ने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीतिक तौर पर राष्ट्र पर कब्जा करना है. सन् 1947 में हमने देखा है, मोहन दास करमचंद गांधी ने देश का सत्यानाश किया, नमस्कार है नाथूराम गोडसे को जिन्होंने उन्हें मार दिया. कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने इस बयान का विरोध करते हुए मंच छोड़ दिया.

https://फर्जी एयर टिकट व वीजा बनाकर करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now