আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाइट कर्फ्यू की उड़ी धज्जियां, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत 200 के खिलाफ एफआईआर

Published on: April 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना के प्रसार पर ब्रेक लगाने के लिए बिहार सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है. बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन्स को मानने को तैयार नहीं हैं. लोग पार्टियों में जमकर नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया में उत्सव समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बिना मास्क के लोगों को डांस करते हुए देखा सा जकता है. खास बात यह है कि लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला भी इस वीडियो में इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए दिखे हैं. साथ ही मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड द्वारा कारबाइन से फायरिंग का भी वीडियो वायरल हो रहा है. अब, सदर एसडीपीओ इस मामले की जांच करने लालगंज पहुंच गए हैं.

http://सबसे सस्ता 5G फोन Realme 8 5G भारत में लॉन्च, इम्प्रेस कर देंगे इसके स्पेसिफिकेशन

वहीं, पुलिस ने पूर्व विधायक, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई और मुजफ्फरपुर के उप मेयर मानमर्दन शुक्ला के बेटे का उपनयन संस्कार था. इस मौके पर शुक्रवार को लालगंज थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव खंजाहाचक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन के बाद रात में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के डांस करते और इसी कार्यक्रम के एक वीडियो में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के मंच के सामने अपनी कारबाइन से फायरिंग करते हुए देखा गया है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

http://राज्यों को 600 और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए में मिलेगी कोवैक्सीन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now