बलौदाबाजार/भटगांव. पुलिस ने अंतत: करीब 4 साल बाद भाजपा नेत्री मालती बंजारे की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने आरोपी अजीत कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि अजीत कुर्रे (30) मृतिका मालती बंजारे का भांजा दामाद है. इस मामले में अजीत का एक साथी भी शामिल है जिसकी तलाश जारी है. उन्होने बताया कि आरोपी का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग था. इसकी जानकारी मालती को थी. आरोपी अजीत मालती को अपने प्रेम प्रसंग में रुकावट मान रहा था. लिहाजा उन्होंने मालती को अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची थी.
http://विद्यार्थियों के लिए जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है विद्यालयीन समय : तारेश
साजिश के तहत उन्होंने हत्या के बाद मालती को निर्वस्त्र कर लाश फेंक दी थी. साथ ही मृतिका के हाथ में फर्जी सुसाइट नोट पकड़ा दिया था. वहीं आरोपी ने खुद को इस घटना से बचाने के लिए 50 मोबाइल नंबरों को उपयोग किया था. सुसाइड नोट के लिखावट का मिलान अजीत के लिखावट से किया गया, जो कि सही पाया गया. बता दें कि 6 नवंबर 2015 को ग्राम जुनवानी की भाजपा नेत्री मालती शाम करीब 6.30 बजे घर से निकली थी दूसरे दिन सुबह 7 नवंबर की सुबह 7 बजे उनका शव स्कूल प्रांगण आंगनबाड़ी के पास अर्धनग्न अवस्था में मिली थी. भटगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की थी.
http://किशोरी का अपहरण कर अनाचार, युवती को 10 साल की कैद







