अंबिकापुर. एक महिला डॉक्टर ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक नमनाकला निवासी महिला डॉक्टर खुशबू सिंह मायके में अपने परिवार के साथ रहती थी. वह बलरामपुर जिले के बरियो में पदस्थ थीं. साल 2013 में खुशबू की शादी उत्तर प्रदेश निवासी इंजीनियर पुनीत सिंह से हुई थी. पति दिल्ली में नौकरी करता है. सरकारी नौकरी की वजह से वह बलरामपुर में ही माता-पिता के साथ रहती थी.
http://पीएम मोदी ने कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत लॉन्च की 1 लाख करोड़ रुपए की वित्तपोषण सुविधा
पति भी यहां आया करते थे. घटना से पहले रात में महिला डॉक्टर ने परिजन के साथ खाना खाया और 5 साल के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई. रात करीब 2 बजे बेटे की नींद खुली तो वह दौड़ता हुआ नानी के कमरे में पहुंचा. घबराया हुआ बच्चा अपने नाना-नानी के पास आकर बोला मम्मी को कुछ हो गया है. सभी घबराकर कमरे की तरफ गए तो देखा पंखे से डॉ खुशबू लटकी हुई थी. इसके बाद उन्हे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने किस कारण से आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
http://राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर लगेगा प्रतिबंध







