बिलासपुर. एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा निवासी भावन सिंह (60) और उसका बेटा सियाराम (30) सोमवार रात खाना खाने के बाद साथ में ही आंगन में सोए थे. मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो आंगन में भावन सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. परिजनों को पता चला कि भावन सिंह की हत्या सियाराम ने ही की है तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. भावन सिंह के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी पुत्र सियाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. कुल्हाड़ी से भावन के ऊपर लगातार कई वार किए गए हैं.
राज्य के सभी अस्पतालेां में गैर कोविड स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ
रायपुर. प्रदेश में कोविड 19 के घटते संक्रमण को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी शासकीय और निजी चिकित्सालयों में गैर कोविड इमरजेंसी और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं पुनः शुरू की जाएं. साथ ही निजी चिकित्सालयों में कोविड मरीजों के लिए पूर्व में आरक्षित किए गए 70 प्रतिशत बिस्तर को भी घटाकर 20 प्रतिशत करने के निर्देश जारी किए गए हैं. संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं.
http://इंसान में बर्ड फ्लू का संक्रमण, चीन में सामने आया पहला मामला







