मुंगेली. जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. वहीं 2 लोग घायल हैं. मरने वालों में पिता-बेटी और बेटा शामिल है. पड़ोसी 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, पथरिया क्षेत्र के ग्राम जरेली निवासी गणेश राम बघेल (55) के घर की बाड़ी सामने रहने वाले तेजराम बंजारे की जमीन से जुड़ी हुई है. इसी की मेढ़ को लेकर दोनों परिवारों में करीब 10 साल से विवाद चल रहा है. अक्सर इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में टकराव होता रहता था. कुछ दिन पहले भी दोनों परिवारों में मारपीट हुई थी. जिसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई.
http://संकटमोचन के दरबार में भक्तों ने लगाई गुहार, संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा
सोमवार शाम भी दोनों परिवारों में विवाद हुआ, पर मामला शांत हो गया. आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तेजराम और उसके परिवार के लोगों ने गणेश राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसके चलते गणेश के सिर पर चोट लगी और वह वहीं गिर पड़ा. शोर सुनकर गणेश का बेटा लोचन बघेल (34) और बेटी सरिता (31) बाहर निकली तो आरोपियों ने उन पर भी वार किया और दोनों की मौत हो गई. बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया. मारपीट में आरोपियों को भी चोटें आई हैं. मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई. घायलों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी तेजराम बंजारे, उसकी पत्नी इतवारा बाई, बेटे मुकुंद बंजारे सहित सरोज बाई और सुशीला को हिरासत में ले लिया है.
http://हाईकोर्ट की फटकार का असर, EC ने 2 मई को विजय जुलूस किए बैन







