আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त वनकर्मी फारूकी निलंबित

Published on: December 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. बार नवापारा परियोजना मंडल रायपुर के मंडल प्रबंधक केआर मुदलियार ने क्षेत्र रक्षक मोहम्मद जावेद फारूकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मुदलियार ने यह कार्रवाई बार नवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में चीतल के अवैध शिकार में क्षेत्र रक्षक फारूकी के संलिप्तता के आधार पर की है. निलंबन अवधि में फारूकी का मुख्यालय मंडल प्रबंधक बारनवापारा परियोजना मंडल कार्यालय रायपुर में निर्धारित किया गया है. उल्लेखनीय है कि विगत 7 दिसम्बर की रात्रि वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बार नवापारा तथा देवपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चीतल मारने वाले आरोपियों को पकड़ा गया. इसमें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का एक कर्मचारी मोहम्मद जावेद फारूकी को भी संलिप्त पाया गया था.

http://VIDEO : ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का ये किरदार

निर्भया का रेपिस्ट बोला- प्रदूषित हवा-पानी से मर रहे लोग, फांसी क्यों?

नई दिल्ली. निर्भया कांड के एक दोषी अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सजा को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की है. इस याचिका में उसने कई अजीबोगरीब दलीलें दी हैं. उसका कहना है कि दिल्ली तो गैस चैंबर बन चुकी है. दिल्ली में प्रदूषण की वजह से वैसे ही लोगों की उम्र कम हो रही है, तब हमें फांसी क्यों दी जा रही है. इतना ही नहीं उसने अपनी याचिका में दुनिया के कई सिद्धांतों के साथ सतयुग-कलियुग और महात्मा गांधी का भी जिक्र किया है.

http://नेता प्रतिपक्ष कौशिक का दावा- निकाय चुनावों में भाजपा को मिलेगी लोकसभा जैसी जीत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now