रायगढ़/खरसिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बन रहा है. इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए. इसके पहले मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की.
https://सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
चपले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने चपले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, काली माता मेला के प्रतिवर्ष आयोजन हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति, पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन, कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना, चपले में नवीन सामुदायिक भवन व पीडीएस भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा, खरसिया में बालक बालिक ओबीसी छात्रावास का निर्माण, नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति सहित ग्राम चपले में चार स्थानों में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की.
https://शराब पिलाकर 15 साल की लड़की से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार






