महासमुंद. बागबाहरा ब्लॉक के किसानों को अपनी फसल एक मेडिकल कारोबारी को बेचना काफी महंगा पड़ गया. भुगतान के एवज में दिया गया चेक बाउंस होने के बाद मामला थाने में तो चला गया लेकिन इसके बाद से किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है. भुगतान के लिए वे चक्कर लगा रहे हैं. बुधवार को यहां कलेक्टोरेट पहुंचे शिवकुमार साहू, चंदन, रघुनंदन देवांगन, चिंतामणि आदि किसानों ने बताया कि साल 2019 में उन्होनें रबी फसल का धान बागबाहरा के एक मेडिकल कारोबारी को बेचा था. भुगतान के लिए कारोबारी ने किसानों को अलग-अलग चेक दिया पर चेक बाउंस हो गया.
http://पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा, जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
कार्रवाई के लिए चेक, भुगतान पर्ची सहित अन्य दस्तावेज थाने में जमा कराया बावजूद मामले का निराकरण अब तक नहीं हुआ. बेची गई फसल के एवज में 22 किसानों का 50 लाख रुपए का भुगतान बकाया है. किसानों ने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में वे कलेक्टर और एसपी से कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आज वे यहां स्थानीय विधायक से भी मिलने के लिए पहुंचे थे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. इस संबंध में बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर बताता हूं.
http://सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में करण जौहर, सलमान खान समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज







