আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राईस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने घेरा थाना

Published on: December 26, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. धान खरीदने के बाद भुगतान न किए जाने के मामले में जुर्म दर्ज होने के बाद भी राईस मिलर तेजप्रकाश चंद्राकर (तेजा) की गिरफ्तारी न होने से नाराज किसानों ने आज थाने का घेराव कर दिया. किसानों ने थाने पहुंच गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी और पुलिस पर नाकामी का आरोप लगाया. जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से भी अधिक किसान आज नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और जमकर नारेबजी की. इस दौरान आंदोलनकारी किसानों को एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने  समझाया लेकिन किसान थाना प्रभारी से मामले में बातचीत करने को लेकर अड़े रहे. करीब आधे घंटे बाद थाना पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने किसानों की बातें सुनी.

http://कृषि बिलों पर NDA को दूसरा झटका, RLP ने भी छोड़ा साथ



इस दौरान राईस मिलर की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने किसानों से एक माह का समय मांगा. जवाब में किसानों ने मोहलत देने से इंकार करते हुए थाने से लौटे गए और साढ़े तीन बजे एसपी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है. घेराव करने पहुंचे किसानों में प्रमुख रुप से किसान सुरेश चंद्राकर, चुन्नी लाल, दिनेश्वर, राजू चंद्राकर, रुपन चंद्राकर, भरत चंद्राकर, पवन चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, मिलन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या किसान मौजूद रहे. किसानों ने बताया कि 2017-18 में 2.22  करोड़ का धान 57 किसानों ने बेचा था इसमें करीब 1.62 करोड़ भुगतान शेष है. मामले में किसानों ने 26 दिसंबर 2019 को कोतवाली में राईस मिल संचालक तेजप्रकाश चंद्राकर के खिलाफ शिकायत की थी. जुर्म दर्ज होने के बाद भी अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

http://पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर, प्रभावित होंगी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now