महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया. शनिवार को ग्राम खड़सा व चुहरी में चेकडैम निर्माण व ग्राम फुसेराडीह में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन तथा ग्राम चुहरी में उचित मूल्य दुकान के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे. अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर ने की. विशेष अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, सरपंच बंदेश्वरी ध्रुव, मीना देवदास, मीरा चौधरी, राधेलाल सिन्हा मौजूद थे. श्री चंद्राकर ने कहा कि कहा कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य होने से हर घर को साफ पानी मिलेगा.
https://शराब पीने से अच्छा है, दूध लें और खीर खाएं : अग्नि चंद्राकर
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार गांवों का चहुंमुखी विकास कराने कटिबद्ध है. ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस की सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ है. कार्यक्रम में चंदन ध्रुव, दीनदयाल साहू, ऋषि चौधरी, मनोहर ध्रुव, मुकेश कुमार ध्रुव, दिलीप कुमार, किशन कुमार ध्रुव, पवन यादव, कुमारी बाई देवदास, रामायण ध्रुव, मदन कुमार, सतकुंवर, अनमोल कुमार, कांतिलाल, रोहित कुमार, नरेश कुमार, रूपेश कुमार, अगहन लाल, तिहारू राम, लालसिंग, सैयद अली अगनूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
https://गुजरात में बनेगा पारंपरिक दवाओं का ग्लोबल सेंटर, WHO और भारत सरकार के बीच समझौता







