धमतरी. आदिवासी भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने कहा है कि अब किसान भाईयों को कोई मजबूरी का सामना नहीं करना होगा बल्कि अपनी मेहनत से उपजाए हुए फसल को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त कहीं भी कभी भी बेच सकते हैं. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को समृद्ध एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया है वह स्वागत योग्य है. उन्होने कहा कि किसान भाई भ्रम फैलाने वालों से बचें क्योंकि जिस राजनीतिक दल ने कई दशकों तक देश में शासन किया और किसानों को अंधकार में रखा वही झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. अब देश में पूर्णतः बदलाव नजर आने लगा है, किसानों के अच्छे दिन होने लगे हैं. उन्होने कहा कि इससे पहले किसानों का बाजार सिर्फ स्थानीय मंडी था, उनके खरीददार सीमित थे तथा बुनियादी ढांचे की काफी कमी थी साथ में मूल्यों में पारदर्शिता नहीं थी.
http://ICMR ने चेताया- चीन का एक और वायरस ‘कैट क्यू’ भारत में मचा सकता है कोहराम
इस कारण किसान भाईयों को अधिक परिवहन लागत, लम्बी कतारें, नीलामी बोली में देरी और स्थानीय माफियाओं की मार झेलनी पड़ती थी. लेकिन अब प्रधानमंत्री जी के कृषि विधेयक लाने से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगी और किसानों का एक देश, एक बाजार का सपना भी पूरा होगा. साथ में स्वतंत्र किसान, सशक्त किसान का नारा सार्थक होगा. अनिता ने कहा कि 70 वर्ष बाद किसान भाईयों को बिचौलियों से छुटकारा मिला है लेकिन विपक्ष भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी सरकार न्यूतम समर्थन मूल्य खत्म करने जा रही है जबकि ऐसा कोई प्रावधान इन विधेयकों में नहीं है. किसानों को उनकी उपज फसल का समर्थन मूल्य मिलता था, मिलता है और आगे भी मिलता रहेगा. साथ में अब किसानों के पास समर्थन मूल्य के अतिरिक्त भी अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर बेचने के कई विकल्प होंगे.
http://कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, कलेक्टर ने उच्च श्रेणी शिक्षक को किया निलंबित







