नई दिल्ली. मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली फरमानी नाज ‘हर हर शंभू’ गाकर विवादों में फंसी. फरमानी ने अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले अपना नया भजन यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. फरमानी नाज ने अपनी दमदार आवाज से नई पहचान बनाई है. यू-ट्यूब पर ‘फरमानी नाज सिंगर’ के नाम चैनल पर वह अपने वीडियोज अपलोड करती हैं. फरमानी नाज ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पुराने अंदाज में भजन गाती दिखाई दे रही हैं.
https://कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना
वीडियो को 5 अगस्त को उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि कुछ साल पहले फरमानी का चूल्हा लीपते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था, इस वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया था. यूट्यूब पर फरमानी की पहले वीडियो को तीन दिन में ही 9 मिलियन लोगों ने देखा था. इसके बाद यूट्यूब पर उनके गीतों का सिलसिला शुरू हो गया.
https://आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, 2 गंभीर










