नई दिल्ली. एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने नो-मेकअप लुक कैरी किया है, इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में सारा अली खान पिंक स्वेटर और पिंक शॉल ओड़े खड़ी हैं और ठंड में चाय का लुफ्त उठा रही हैं. सारा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. सारा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सर्दियों की चाय, जब सूरज ढल रहा हो. सारा का ये नो मेकअप लुक काफी पसंद किया जा रहा है.
http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘मम्मी कसम’ रिलीज, दिखी वरुण-सारा की जबरदस्त केमिस्ट्री
कई यूजर्स इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी. बता दें कि इन दिनों सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नंबर वन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. सारा अली खान के साथ इस फिल्म में उन्हें वरुण धवन नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी होगी. इसके अलावा सारा, धनुष और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में भी नजर आएंगी.
http://छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा : नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी










