नई दिल्ली. मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ (66) का निधन हो गया. वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर ने फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के भी गहरा झटका दिया है. बॉलीवुड की फिल्मों के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के श्रवण राठौड़ गुरुवार रात इस दुनिया को अलविदा कह गए. उन्हें कई चिकित्सीय समस्याएं भी थीं और वह वेंटिलेटर पर थे. बता दें कि श्रवण का इलाज रहेजा अस्पताल से चल रहा था. उनके निधन के खबर की पुष्टि अस्पताल की डॉक्टर कीर्ति भूषण ने की.
http://सन्नी लियोन ने ‘ब्लू है पानी पानी’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
उन्होंने कहा कि श्रवण का कोरोना के चलते मल्टीऑर्गन फेल्योर होने से रात 9 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया. बता दें कि श्रवण बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं थे. उनकी और संगीतकार नदीम की जोड़ी बॉलीवुड में काफी हिट थी.90 के दशक में दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए थे. दोनों ने पहली बार बॉलीवुड में फिल्म ‘जीना सिख लिया’ के लिए संगीत दिया था. हालांकि फिल्म ‘आशिकी’ में दिए गए संगीत से उन्हें बड़ी सफलता मिली थी. इसके बाद साजन, परदेश और राजा हिंदुस्तानी के लिए भी इस जोड़ी का डंका बजा. इस जोड़ी लगातार तीन साल फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था.
http://महाराष्ट्र : कोविड अस्पताल में लगी आग, 13 मरीजों की मौत










