नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 10 ग्राम सोने की कीमत 47,837 रुपए हो गई है, जबकि एक किलो चांदी 61,477 रुपए में बिक रही है. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 125 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 47,837 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 339 रुपए की गिरावट के बाद 61,477 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए.
https://खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, ओवर रेट में बेचे वह दुकान हो सील : अग्नि
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 61,816 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. BIS Care App से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं.
https://IND vs WI: नए कप्तान रोहित शर्मा पर बना रैप सॉन्ग वायरल









