नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोमवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई. वहीं चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 122 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 44 हजार रुपए के करीब बंद हुआ. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,114 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज गिरकर 1,699 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 587 रुपए की तेजी के साथ 65,236 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं.
http://सहायक प्राध्यापक के लिए 31 से साक्षात्कार, दस्तावेजों का सत्यापन एक दिन पूर्व
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज चांदी का भाव उछलकर 25.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमी का असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आया है. उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोने का भाव कमजोर रहा. इसलिए दिल्ली सर्राफा बाजार में भी कीमती पीली धातु के दाम गिर गए. इस बीच विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में 2021 में जबरदस्त बढ़ोतरी होना तय है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक बार सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी तो ये 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर जाएगी.
http://बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में आतंकी आरिज खान दोषी करार










