महासमुंद. जनपद पंचायत अध्यक्ष धरमदास महिलांग का सामना हाथियों से हो गया तब उन्होंने कार छोड़ झाड़ियों में छुपकर जान बचाई. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर कुकराडीह में एक हाथी ने एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला. इस घटना के बाद क्षेत्रवासी आक्रोशित थे. प्रशासन के लोगों व ग्रामीणों में बहस चल रही थी. इसकी सूचना पाकर श्री महिलांग भी घटनास्थल कुकराडीह पहुंचे. वहां का माहौल शांत होने के बाद रात 8 बजे वे वापस अपने घर जोबा जाने कार में अकेले निकले. कुकराडीह से थोड़ी दूर जाने के बाद कार की हेडलाइट की रोशनी में दूर से 17-18 हाथियों के दल को निकलते देखा.
http://INDvSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त
उन्होंने अपनी कार को वापस कुकराडीह की ओर मोड़ना चाहा पर सिंगल रोड होने के कारण कार मुड़ नहीं सकी और खेत में जाकर फंस गई. इस पर उन्होंने कार की इंजन व लाइट बंद कर हाथियों के गमन दिशा से उलटी दिशा की और दौड़कर एक वृक्ष के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई. हाथी भगाओ, फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि आगामी तीन दिन बाद सिरपुर क्षेत्र के हाथी प्रभावित सभी गांवों के किसानों की बैठक आहूत की जाएगी. बैठक की सूचना आज ही सभी ग्रामीणों को दी जाएगी. बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी.
http://पीएम मोदी ने दी विपक्ष को चुनौती- हिम्मत है तो घोषणापत्र में लिखें 370 वापस लाएंगे







