नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्रियों का मालदीव्स के साथ एक अलग ही कनेक्शन है. जब भी मौके मिलता है, वे वेकेशन एंजॉय करने पहुंच जाती हैं. हाल ही में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यहां की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह स्विमसूट पहने समंदर किनारे का खूबसूरत नजारा एन्जॉय करती दिखाई पड़ रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर का स्विमसूट पहना हुआ है और खुले बालों में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.
http://Oppo A15s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मानुषी ने ब्लैक कलर के सनग्लासेज लगाए हुए हैं और वह अपने सामने समंदर के नीले पानी और खूबसूरत आसमान को निहारती नजर आ रही हैं. तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा- मुझे बहुत खूबसूरत सा समंदर मिला है. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. इन तस्वीरों को देख मानुषी के फैंस काफी तारीफें कर रहे हैं. बता दें कि साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी छिल्लर जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी. फिल्म में वह फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी. देखिए तस्वीरें-
http://सारा का नो-मेकअप लुक देख फैंस बोले- इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी










