महासमुंद. तहसील कार्यालय के मद में दर्ज कार्यालयीन उपयोग की भूमि खसरा नम्बर 1958, रकबा 5.690 हेक्टेयर भूमि में कार्यालय के ठीक पीछे खुलेआम अतिक्रमण कर अनेक दुकान निर्माण कार्य कराया जा रहा है. कुछ समय पूर्व तत्कालीन नपाध्यक्ष ने उक्त भूमि पर फुटपाथ व्यवसायियों के लिए 6 दुकान निर्माण कराया. जिस पर तत्कालीन कलेक्टर ने किसान मजदूर संघ के संयोजक व नागरिक कल्याण समिति के संस्थापक ललित चन्द्रनाहू की शिकायत पर रोक लगाई थी. वर्तमान में उक्त स्थल में पुनः निर्माण कार्य जारी है, नागरिकों व नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद पंकज साहू और चन्द्रनाहू ने पुन: शिकायत करते हुए तहसील कार्यालय की भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है.
https://मशीन से मनरेगा का काम, फर्जी बिल से राशि आहरित; जांच के आदेश
उक्त निर्माण के संबंध में पालिका अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर ने अनुमति दी है. वहीं कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा किसी भी प्रकार की आबंटन या अनुमति नहीं देना और मौका जांच कराने की बात कही जा रही है. बड़ा प्रश्न यह है कि तहसील कार्यालय की भूमि में कार्यालय के ठीक पीछे निर्माण में अभी तक अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार ने संज्ञान क्यों नहीं लिया. क्या कोई राजनैतिक संरक्षण के तहत कार्य हो रहा है, जिससे कर्तव्य पालन में उदासीनता बरती जा रही है. नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद पंकज साहू ने कहा कि उक्त दुकान निर्माणाधीन भूमि तहसील कार्यालय के एक्ट्रा मद में दर्ज है जिसका उपयोग कार्यालय के कार्य के लिए ही किया जा सकता है, अन्य प्रयोजन में नहीं.
https://DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार







