जशपुर. एक हाथी ने बाइक सवार महिला को कुचलकर मार डाला. उनके पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार केरसई के बरटोली निवासी रामकुमार सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी खिजमती बाई के साथ बाइक से गुड़ खरीदने के लिए केरसई जा रहा था. गोठान के जंगल में पहुंचे ही थे कि एक हाथी उनके पीछे दौड़ा और बाइक पर पीछे बैठी खिजमती बाई को सूंड से पकड़ कर खींच लिया. अचानक हमले से घबराकर राजकुमार भी बाइक सहित गिर पड़ा.
http://22 फीट लंबे सांप को कंधे पर लेकर घूमने लगा शख्स, वीडियो वायरल
बाद हाथी ने खिजमती को कुचलकर मार दिया. राजकुमार ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान हाथी ने उसकी बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि इससे पहले इस हाथी ने रायमुंडा गांव में एक अन्य महिला सुखो बाई (50) पर हमला कर उसे घायल किया है. उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
http://Simple One Electric Scooter भारत में लॉन्च, फास्ट चार्जिंग और तेज स्पीड का दावा
http://SC के बाहर महिला-पुरुष ने खुद को लगाई आग, गंभीर







