रायपुर. प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 14 फरवरी को सभी जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा. राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन, निर्वाचन की अधिसूचना के प्रकाशन तथा प्रथम सम्मिलन आयोजित करने के लिए समय-सारणी और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 14 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी. नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 14 फरवरी को ही जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी. जिला पंचायतों का प्रथम सम्मिलन (विशेष) 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.
http://निलंबित प्रधानपाठक की उपचार के दौरान मौत, हफ्तेभर पहले खाया था जहर
खाद्य मंत्री ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
रायपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद, खुटेरी और रींवा धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने कहा कि बारिश की वजह से जो किसान धान नहीं बेच पाए हैं उनको पुनः नया टोकन जारी किया जाएगा. किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी. शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में उनका पूरा धान खरीदा जाएगा. किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. खाद्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान इन तीनों धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान को तालपत्री और पॉलिथीन से ढक कर बराबर रखा गया था और कहीं कोई अव्यवस्था या अनियमितता नहीं पाई गई.
http://छत्तीसगढ़ सारथी समाज खल्लारी परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न







