रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूल शिक्षाडॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के निज सहायक अजय सोनी को हटा दिया गया है. उनकी जगह उद्योग भवन में तैनात निज सचिव केके राठौर को शिक्षा विभाग के निज सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उद्योग विकास निगम के केके राठौर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक प्रशासनिक हलकों में चर्चित कर्मचारी हैं. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप के भी वे निज सचिव रह चुके हैं. बता दें कि कांग्रेस विधायकों ने अजय सोनी की शिकायत की थी. उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन विधायक इसके खिलाफ लामबंद रहे. अब उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
https://राज्य के पेंशनरों को मिलेगा पुनरीक्षित महंगाई राहत
भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों पर मानक दर पर उपकर कटौती के निर्देश
रायपुर. राज्य सरकार के श्रम विभाग ने भवन एवं अन्य निर्माणों पर मानक दर पर उपकर कटौती के निर्देश दिए हैं. नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से श्रम विभाग ने समस्त नगर पालिक निगमों के आयुक्त, नगर पालिका परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित राज्य शासन के समस्त विभागीय सचिवों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि भवन एवं सन्निर्माण उपकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार प्रचलित दर पर उपकर कटौती की जाए. अधिकारियों को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णयों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण कार्यो के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मानक दर और शहरी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रचलित मानक दर के आधार पर निर्माण प्राक्कलन की गणना करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण, 500 किमी तक मारक क्षमता







