আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नेता, अफसरों-कारोबारियों के घर ED की दबिश!

Published on: October 11, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिले में ईडी का छापा पड़ा है. इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया. एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं. जिन जगहों पर छापा मारा गया है उनमें कारोबारी, सीए और नेता शामिल हैं. ईडी के अफसरों ने सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है.

https://सोना आज भी सस्ता, चांदी भी टूटी; चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सूत्रों के मुताबिक दुर्ग में मुख्यमंत्री बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया, रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू के आवास पर, महासमुंद में अग्नि चंद्राकर, सूर्यकांत तिवारी के घर सहित 6 जगहों पर, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्य के रायपुर स्थित आवास पर, रायगढ़ निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के निवास के बाहर जवान तैनात किए गए हैं. कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर और अग्रसेन मार्ग पर तीन व्यापारियों के ठिकानों में ED की टीम ने दबिश दी है. जवानों को घर और कार्यालय के पास तैनात किया गया है.

https://भारत-पाक के इन 2 खिलाड़ियों ने जीते ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now