रायपुर. छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर शुक्रवार तड़के फिर ईडी का छापा पड़ा है. इससे एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है. आईएएसअन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं. पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं. इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं. बता दे कि, 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी.
https://दिग्गज नेता शरद यादव का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
इधर, पटेल ट्रांसपोर्टर्स विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है. महासमुंद में भी छापेमारी की जानकारी है. साथ ही कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर छापे की खबर है. कोरबा के व्यापारी एमएल पटेल के निवास और रायपुर स्थित उनके कार्यालयों में भी छापे पड़े हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से छापेमार कार्रवाई चल रही है. आईटी के बाद अब ED की कार्रवाई जारी है.
https://स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल में जानकारी अपडेट नहीं करने पर दो अधिकारी निलंबित







