रायपुर. छत्तीसगढ़ में कार्रवाई कर रही केंद्रीय एजेंसियां ED और IT बयान लेने के लिए अधिकारियों-कारोबारियों को मुर्गा बनाकर पीट रही है. इसकी शिकायत राज्य सरकार तक पहुंची है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय एजेंसियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा. लेकिन ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया- केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिकों की ताकत होती हैं. यदि इन ताकतों से नागरिक डरने लगें तो निश्चित ही यह नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है.
https://केजरीवाल बोले- लिख कर देता हूं गुजरात में AAP की सरकार बनेगी
ईडी और आईटी जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें, हम इसका स्वागत करते हैं. लेकिन जिस प्रकार से ED और IT के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं. लोगों को वहीं समन देकर जबरन घर से उठाना. उनको मुर्गा बनाना, मारपीट कर दवाब डालकर मन चाहा बयान दिलवाने को बाध्य करना. आजीवन जेल में सड़ने की धमकी देना. बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. वे स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना CRPF को साथ लेकर छापा मारी कर रहे हैं. अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हुई है, कुछ लोगों को रॉड से पीट रहे हैं, किसी का पैर टूटा है तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया है.
https://‘मन की बात’ पीएम मोदी बोले- G20 की अध्यक्षता बड़ा मौका, भारत के पास हर चुनौती का समाधान
इन घटनाओं से प्रदेश की जनता बहुत गुस्से में है. राजनीतिक षड्यंत्र की पूर्ति के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाने का खेल प्रतीत हो रहा है. मुख्यमंत्री ने लिखा- उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार को इन सब घटनाओं की जानकारी दी जाए और अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगायी जाए. जिससे भी पूछताछ हो, उसकी विडियोग्राफी हो. विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा. यदि ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी. हमारे नागरिकों की सुरक्षा हेतु हम कृत संकल्पित हैं. सनद रहे.







